UP Primary Shikshak Bharti News 2024: यूपी में आ रही शिक्षक भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिया आदेश अगस्त में जारी होगी सूचना

UP Primary Shikshak Bharti News 2024

UP Primary Shikshak Bharti News 2024: यूपी में आ रही शिक्षक भर्ती, शिक्षा मंत्री ने दिया आदेश अगस्त में जारी होगी सूचना। उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए पूरा माहौल बना हुआ है। ऐसे में जब से अभ्यर्थियों ने नये शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रगराज का घेराव किया है तब से एक से बढ़कर एक खबर सुनने में आ रही है। किंतु आज अंततः बेसिक शिक्षा मंत्री जी ने शिक्षक भर्ती देने का आश्वासन दे दिया है। इस विषय पर पूरी बात जो रजत सिंह द्वारा शिक्षा मंत्री से की गई उसके बारे में बताने वाले हैं। तो इस पोस्ट को ध्यान से ज़रूर पढ़ें।

यूपी में प्राथमिक शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ़ (UP Primary Shikshak Bharti News 2024)

उत्तर प्रदेश में पिछले 6 वर्षों से शिक्षक भर्ती के लिए तरसने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी न्यूज़ आ चुकी है। क़रीब 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के भविष्य के लिए अंततः शिक्षा मंत्री जी का ह्रदय पिघल गया है ऐसा कुछ सुनने में आया है। आपको हमने आज ही जानकारी दी थी कि शिक्षक भर्ती के विषय पर बात करने के लिए DELED प्रदेश अध्यक्ष रजत सिंह ने आज शिक्षा मंत्री से मुलाक़ात की है। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सकारात्मक मुलाक़ात कहते जानकारी साझा की थी।


उसी पोस्ट में रजत सिंह ने शाम 5 बजे अपने यूट्यूब चैनल पर पूरी जानकारी विस्तार से देने की बात कही थी। तो यदि आपने वह पोस्ट नहीं पढ़ी है तो आप UP PRT Latest Update पर क्लिक करके वह खबर देख सकते हैं। आपको बता दिया जाता है कि रजत ने अपने यूट्यूब चैनल पर 5 बजे लाइव आकर सभी मुद्दों के बारे में जानकारी दे दी है। जिसपर शिक्षक भर्ती के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में शिक्षक भर्ती देने का आश्वासन दिया है।

शिक्षा मंत्री पर विपक्ष का भी दबाव

यूपी बेसिक शिक्षा मंत्री ने रजत सिंह को कम से कम एक प्राथमिक शिक्षक भर्ती देने का आश्वासन दिया है। किंतु मंत्री जी ने यह कहा कि वह भारती कितने पदों पर होगी कम पद होंगे या ज़्यादा होंगे इसपर कुछ नहीं कह सकते। किंतु एक शिक्षक भर्ती आपको ज़रूर दूँगा जिसके किए बहुत जल्द एक बैठक करके अधियाचन जारी किया जाएगा। वहीं कुछ दिन पहले आयोग के सचिव ने भी 15 अगस्त तक आयोग की भर्तियों के कैलेंडर जारी करने की बात कही थी। फ़िलहाल अब देखना है कि अगस्त माह में इसपर कोई फ़ैसला होता है या नहीं।

आगे अपने यूट्यूब पर लाइव के दौरान रजत सिंह बताते हैं कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से भी बात की जिसमें शिक्षक भर्ती का मुद्दा विधानसभा में उठाने की बात कही और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इस पर बहस भी छेड़ी विधानसभा में। इसकी जानकारी आप चाहे तो Rajat Singh Deled यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। सरकार को इस समय शिक्षक भर्ती के लिए चौतरफ़ा घेरा जा चुका है। जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने शिक्षक भर्ती देने की भी बात कह दी है। यह समस्त अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post