UP Police New Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के लिए योगी सरकार ने एक और खुशखबरी से दी है। मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में प्रदेश में एक और बड़ी पुलिस भर्ती करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही प्रदेश में करीब 2 लाख नए युवाओं को पुलिस विभाग में लाने की कोशिश में जुटी है योगी सरकार। जिसके लिए कार्यक्रम शुरू किया जा चुका है। यह सभी जानकारी आज आपको यहीं मिलने वाली है।
40000 UP Police New Bharti की पूरी जानकारी
जैसा की आपको पता होगा की यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए 60244 पदों पर भर्ती आई है। जिसके लिए पुनर्परीक्षा संपन्न हो चुकी है। यह परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त तक 5 दिनों तक आयोजित हुई थी। अब इस भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी की जा रही है जिसके लिए आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया जा रहा है।
बता दें की उत्तर प्रदेश के कई विधानसभा में उपचुनाव होने वाले हैं। जिसमे प्रचार प्रसार के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दौरान रैली में योगी आदित्यनाथ द्वारा इस भर्ती की घोषणा की गई है। जिसमें उन्होंने कहा की प्रदेश को युवा पुलिस कर्मियों की आवश्यकता है और आगामी समय में 2 लाख पुलिस भर्ती होने वाली है। आदित्यनाथ ने कहा की 60244 के तुरंत बाद एक 40000 पदों पर भी भर्ती आयेगी।
6 माह के अंदर भर्ती प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश में 60244 पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रक्रिया जारी है। जैसे ही इस भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। आपके लिए नई भर्ती जोकि 40000 पदों पर होगी उसकी सूचना जारी कर दी जायेगी। लेकिन आपको बता दें की इस भर्ती को पूरा होने में 6 माह का समय लगेगा। यह उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका होगा जिनके चल रही भर्ती में अच्छे अंक नहीं बन रहे अथवा चयन होने से वंचित रह जायेंगे।
आवेदन प्रक्रिया को लेकर जानकारी
जैसा की आपको पता है कि नई पुलिस भर्ती की घोषणा योगी आदित्यनाथ ने कर दी है। हालांकि अभी कोई फाइनल डेट नहीं बताई गई है की कब से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। किंतु इसी वर्ष के अंत तक यह भर्ती देखने को मिल सकती है। ऐसा अमन लगाया जा रहा है। क्योंकि तब तक वर्तमान भर्ती प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी होगी। और नई भर्ती के लिए बोर्ड के पास पर्याप्त समय होगा।
Post a Comment