92000 UP Super TET Vacancy 2024: यूपी शिक्षक भर्ती के लिए सुपर टेट के रूप में परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। हालांकि पिछले 6 वर्षों से प्रदेश में प्राथमिक स्तर पर शिक्षक भर्ती नही हुई है। जिस वजह से 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किंतु अब इसी बीच एक बड़ी खबर आई है। यह खबर 92000 पदों पर शिक्षक भर्ती को लेकर है। जैसा की आपको पता होगा कुछ दिन पहले ही यूपी बेसिक शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में 62000 से अधिक पद परिषदीय स्कूलों में खाली हैं ऐसा ज्ञापन दिया था। इसी के बाद 92000 पदों पर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
92000 UP Super TET Vacancy News
उत्तर प्रदेश में कुल पदों की बाद करें तो अभी के समय करीब 1 लाख से अधिक पद रिक्त हैं। किंतु आधिकारिक रूप से कुछ भी आयोग अथवा विभाग द्वारा नही बताया जा रहा है। हालांकि मंत्री जी द्वारा परिषदीय स्कूलों में 62000 खाली पदों की जानकारी अवश्य दी गई किंतु प्राथमिक में कुल पदों की को खाली हैं इसकी जानकारी सार्वजनिक करना चाहिए। जहां तक 92000 पदों की बात की जाए तो इसके लिए आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। इसपर जब आयोग से पूछा गया तो आयोग ने समय आने पर जानकारी मिल जाएगी कहकर बात खत्म कर दी।
इस वर्ष शिक्षक भर्ती आयेगी अथवा नहीं
यह प्रश्न लाखों अभ्यर्थियों का पिछले 6 वर्षों से बना हुआ है। कि आखिर इस वर्ष शिक्षक भर्ती आयेगी या नहीं, तो इस बारे में ऑफिशियल न्यूज तो नहीं मिल पा रही है किंतु सूत्रों के अनुसार मान के चलें तो अभी भर्ती आती नहीं दिख रही है। इसके पीछे का कारण है लंबे समय से रुकी हुई पिछली परीक्षाएं तथा लीक हुई पुनर्परीक्षा। चूंकि पिछली कई परीक्षाएं लीक होने के चलते रद्द की जा चुकी हैं। ऐसे में आयोग तथा विभाग रिस्क नहीं लेना चाहते। सभी आवेदन लिए गए पेपर होने के बाद शिक्षक भर्ती आ सकती है।
भर्तियों पर नई शिक्षा नीति का असर
प्रदेश में आयोजित होने वाली परीक्षाएं नई शिक्षा नीति के अनुसार आयोजित होंगी। इसी प्रकार शिक्षक भर्ती तथा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का भी आयोजन होगा। गौरतलब है की शिक्षक भर्ती तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा दोनो का आयोजन पिछले कई वर्षों से नहीं हुआ है। ऐसे में जब भी इन परीक्षाओं का आयोजन होगा संभवतः बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि NEP के चलते कई मुख्य बदलाव हो रहे हैं।
Post a Comment