CTET July Result Out 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई सेशन का रिजल्ट का इंतज़ार समाप्त, तुरंत इस प्रकार से देखें अपना रिजल्ट। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 जुलाई की परीक्षा 7 तारीख़ को संपन्न हुई थी। जिसके बाद आधिकारिक तौर पर आंसर की जारी की जा चुकी है। जिसमें आपत्ति दर्ज करने संबंधित समय दिया गया है। इसके बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। जिसके संबंध में कुछ विशेष जानकारी मिली है। जिसे आपके साथ साझा करने वाले है। तो इस पोस्ट को पूरा ध्यान से पढ़ें।
CTET July Result Out 2024 (सीटेट जुलाई रिजल्ट 2024 को लेकर बड़ी खबर)
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 के जुलाई सेशन की परीक्षा आधिकारिक बोर्ड सीबीएसई द्वारा 7 जुलाई 2024 को आयोजित करायी गई थी। हमेशा की तरह इस बार भी लाखों अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। आपको बता दिया जाता है की इस परीक्षा की आंसर की जारी की जा चुकी है। जिसे आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। तथा कुछ त्रुटि होने पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जिसमें सबसे पहले आतः आपत्ति दर्ज करने के लिए लगने वाला शुल्क। तो आपको बता दें की जब आप सीटेट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करेंगे तो आपसे प्रत्येक प्रश्न का 1000 रुपये लिया जाएगा। अर्थात् जीतने प्रश्नों पर आपत्ति करनी है उतने में 1000 से गुणा करते हुए भुगतान करना होगा। और आपको यह भी बता दें कि यह शुल्क रिफ़ंड नहीं होता है।
जुलाई सेशन के लिए आपत्ति दर्ज करने के बाद आपके द्वारा दिये गये प्रूफ की जाँच की जाएगी। इसके बाद सब कुछ सत्य होने की दशा में आपके अंकों में वृद्धि कर दी जाएगी। किंतु यदि आपका प्रूफ यह सिद्ध नहीं कर पता है कि प्रश्न ग़लत है तो इस दशा में आपके पुराने अंकों को ही अंतिम परिणाम माना जाएगा। और इसके बाद आधिकारिक रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।
CTET Result July 2024 Release (सीटेट रिजल्ट कब तक जारी होगा)
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का जुलाई सेशन 19वाँ संस्करण था। जॉकी सुचारू रूप से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित किया गया। अब बात करें इस परीक्षा का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा तो इसके संबंध में कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं मिली है किंतु अगस्त माह के पहले सप्ताह में सीटेट रिजल्ट जुलाई सेशन के लिए जारी किए जाने की संभावना दिख रही है। क्योंकि इस परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है अब इसपर आपत्ति होने के कुछ दिनों बाद ही रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा। जिसे आप सीटीईटी की ऑफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
CTET Qualify Marks for July 2024 (सीटेट जुलाई क्वालीफाई करने के लिए कितने अंकों की ज़रूरत)
आम तौर पर इसकी जानकारी लगभग सभी को होती है। किंतु जो अभ्यर्थी पहली बार इस परीक्षा में आते हैं अथवा भविष्य में इस परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखते हैं उनके लिए यह बहुत ज़रूरी हो जाता है की उन्हें सीटेट क्वालीफाई करने के लिए कितने अंक चाहिए इसकी जानकारी हो। तो आपको बता दिया जाता है की इसके लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को 90 अंकों की ज़रूरत होती है तथा आरक्षित श्रेणी के लिए 82 अंकों की आवश्यकता होती है। यह 90 अंक तथा 82 अभ्यर्थियों को कुल 150 अंकों में से प्राप्त करने होते हैं।
Post a Comment