150K Bihar Teacher Vacancy 2024: बीपीएससी को शिक्षा मंत्री ने डेढ़ लाख शिक्षक भर्ती के लिए दिया आदेश, इन दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बिहार राज्य पुनः एक और शिक्षक भर्ती होने जा रही है। यह भर्ती क़रीब 150000 पदों पर की जाएगी। जिसके संबंध में खबर आ चुकी है। इस खबर में बताया गया है कि बिहार राज्य के शिक्षा मंत्री ने बीपीएससी के संज्ञान में लाया है की प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए तैयार रहें। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा बीपीएससी को अधियाचन भेजा जा चुका है जिसके संबंध में पूरी जानकारी आगे इसी पोस्ट में दी गई है।
बिहार शिक्षक भर्ती की आगामी भर्ती की सूचना (150K Bihar Teacher Vacancy 2024)
बीपीएससी द्वारा तीन चरणों में शिक्षक भर्तियाँ की जा चुकी हैं। जिसके संबंध में आपको निरंतर जानकारी मिलती रही है। अब BPSC TRE 4.0 की बारी है। जिसके लिये अब राज्य सरकार तथा संबंधित आयोग पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें हाल ही में एक खबर आयी है जिसमें बताया गया कि शिक्षा मंत्री ने बीपीएससी को आगामी डेढ़ लाख शिक्षक भर्ती के लिए अधियाचन भेजते हुए भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के आदेश दिये हैं।
इस अधियाचन में डेढ़ लाख पदों में प्रधानाध्यापक, कंप्यूटर शिक्षक आधि पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कई विभागों में रिक्त पड़े शिक्षक पदों को भरा जाएगा। जैसा कि आपको पता होगा कि हमने पहले भी आपको इसके संबंध में जानकारी दी थी। किंतु हाल ही में शिक्षक मंत्री के आदेश के उपरांत जो खबर आयी हैं उसके बेड़े में जानकारी देना आवश्यक था। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया तथा भर्ती परीक्षा के संबंध में जानकारी आगे दी गई है।
कब शुरू होगी बीपीएससी चौथे चरण की आवेदन प्रक्रिया
जैसा कि आपको इतना तो पता चल ही गया होगा कि प्रदेश में कुल क़रीब डेढ़ लाख पदों पर भर्ती होनी है। किंतु अभी तक यह निर्धारित नहीं हुआ है कि यह भर्ती कितने चरणों में की जाएगी तथा BPSC TRE 4.0 में कितने पदों को शामिल किया जाएगा। फ़िलहाल यह सूचना ज़रूर मिल रही है कि चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत सितंबर माह में की जा सकती है। तो वहीं इसकी भर्ती परीक्ष अक्टूबर माह के अंत में अथवा नवंबर माह में आयोजित होने की संभावना है।
आपको बता दिया जाता है कि अभी BPSC 3.0 का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ जिसमें देरी होने की भी सूचना मिली है। इसके देरी का कारण आरक्षण रोस्टर बताया जा रहा है। किंतु बीपीएससी द्वारा बताया गया है कि 8 सितंबर तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। अतः पिछली भर्ती प्रक्रिया पूरी यार से समाप्त होने के पश्चात ही बिहार लोक सेवा आयोग नई भर्ती के संबंध में कोई सूचना जारी करेगा ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है। चूँकि रिजल्ट 8 सितंबर तक जारी हो जाएगा इसलिए आगामी भर्ती की प्रक्रिया सितंबर में ही शुरू की जा सकती है।
Post a Comment