85000 UP Teacher Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में 85000 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, जल्द शुरू की जाएगी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया

85000 UP Teacher Bharti 2024
85000 UP Teacher Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में 85000 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, जल्द शुरू की जाएगी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया। उत्तर प्रदेश में इन दिनों शिक्षक भर्तियों को लेकर जो मामला पिछले काफ़ी दिनों से चल रहा है वह अभी भी बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दिया जाता है कि प्रदेश में आगामी शिक्षकों भर्ती के लिए 85000 पदों पर भर्ती की सूचना सुनने में आ रही है।

यह भर्ती यूपी के परिषदीय स्कूलों में की जाने वाली है ऐसा खबर के मुताबिक़ बताया जा रहा है। अब जहां 69000 शिक्षकों की नियुक्ति का मामला इतना गरमाया हुआ है उसी बीच नयी शिक्षक भर्ती की सूचना किसी अख़बार द्वारा प्रसारित करना, इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? इसके बारे में आपको जानकारी आगे दी गई है आप पूरा पढ़ सकते हैं।

85000 यूपी शिक्षक भर्ती संबंधित सूचना (85000 UP Teacher Bharti 2024)

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है। जैसा कि आपको पता ही होगा कि 69000 शिक्षक भर्ती लिस्ट को हाई कोर्ट ने रद्द करते हुए पुनः नयी लिस्ट बनाकर जारी करने का आदेश दिया जा चुका है। जिसके लिये कोर्ट ने 3 माह का समय दिया है। इस आदेश पर सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट जाने से मना कर दिया है। अब देखना होगा सरकार आगे कौन सा कदम उठाती है। अगर मैं अपना विचार रखूँ तो हमें अभी भी लग रहा है कि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में अवश्य जाएगा, किसके माध्यम से जायेगा इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

अब 85000 शिक्षक भर्ती की खबर जो जारी हुई उसकी बात करें तो एक अख़बार के माध्यम से यह सूचना मिली जिसमें यूपी में 85000 शिक्षक भर्ती करने के लिए आवेदन जल्द से जल्द मिलने की उम्मीद जतायी गई है। किंतु आपको बता देते हैं कि इस खबर से सच्चाई का कोई लेना देना नहीं है। क्योंकि इसका कोई भी स्रोत नहीं मिला है। अर्थात् आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अर्थात् इस खबर को सत्य नहीं मान सकते है। किंतु नयी शिक्षक भर्ती के लिए लगातार माँगे बढ़ती जा रही हैं।

69000 शिक्षक भर्ती ही है नई भर्ती का रास्ता

कहीं न कहीं अभ्यर्थियों की उम्मीद 69000 शिक्षक भर्ती में हुए घोटाले से बढ़ गई हैं। क्योंकि लगभग 6800 अभ्यर्थियों का घोटाले का मामला सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि ओबीसी तथा एससी एसटी के आरक्षण में घोटाला हुआ है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि अब पहले से नियुक्ति प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को हटाया जाना अनुचित होगा। इसको लेकर सरकार तथा कोर्ट ने भी साफ़ किया है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

अब सरकार के पास दो रास्ते हैं या तो 69000 में पदों की संख्या बढ़ाए। अथवा नयी भर्ती निकाले और 69000 में बाहर होने वालों को उचित भरांक देकर नियुक्ति प्रदान करे। फ़िलहाल इसी बीच नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए माँगे और तेज़ हो गई है। और अभ्यर्थियों का धरना तथा सोशल मीडिया पर शिक्षक भर्ती को लेकर ट्रेंड प्रतिदिन चलाया जा रहा है। इसी बीच शिक्षक भर्ती के कई मामले निकले हैं अब देखना होगा सरकार नई शिक्षक भर्ती तथा आरक्षण घोटाले मामले को किस प्रकार से कार्य करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post