160K Bihar Shikshak Bharti 2024: बिहार में 1 लाख 60 हज़ार पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में किया ऐलान। बिहार में शिक्षक भर्ती की बात की जाये तो पिछले क़रीब डेढ़ साल के अंदर 3 बड़ी शिक्षक भर्तियाँ हो चुकी हैं। ऐसे में एक और बहुत बड़ी भर्ती जोकि 1,60,000 पदों पर की जाएगी इसकी घोषणा के बाद तो अब अन्य राज्यों पर भी इसका दबाव महसूस हो सकता है। क्योंकि अन्य राज्य जैसे उत्तर प्रदेश में भी पिछले 6 वर्षों से शिक्षक भर्ती नहीं आयी है।
यही कारण है कि पिछली बिहार की शिक्षक भर्तियों में उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों की भारी मात्रा देखने को मिली है। और यही कारण इस बार भी होगा क्योंकि ज़ाहिर से बात है बिहार में आगामी शिक्षक भर्ती के लिए अगर अन्य राज्य के अभ्यर्थी योग्य होंगे तो यूपी से बहुत बड़ी संख्या में आवेदन देखने को मिलेगा। इसका कारण साफ़ है बढ़ती बेरोज़गारी तथा बार बार धरना करने के बावजूद यूपी में शिक्षक भर्ती का आयोजन नहीं होना।
बिहार में 1,60,000 शिक्षक भर्तियों का ऐलान (160K Bihar Shikshak Bharti 2024)
आपको बता दें कि बिहार में नीतीश सरकार ने अपने मैनिफेस्टो में लिखा था कि वे 10 लाख रोज़गार देंगे। जिसको लेकर सरकार काफ़ी जागरूक दिख रही है। इन 10 लाख में से क़रीब 6 लाख भर्तियाँ हो चुकी हैं। और बची हुई भर्ती प्रक्रिया अगले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले पूरी कर दी जाएगी, ऐसा सरकार द्वारा कहा गया है। जिसके बाद हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में शिक्षक भर्तियों पर बात करते हुए आगामी शिक्षक भर्ती का मामला पेश किया।
इसे भी ज़रूर पढ़ें- उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया सकारात्मक बयान, क्या आ रही यूपी में शिक्षक भर्ती?
शिक्षा मंत्री जी ने बताया कि आगामी समय में प्रदेश में कुल 1 लाख 60 हज़ार 83 पदों शिक्षकों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें लाए डिपार्टमेंट के शिक्षक होंगे। प्राथमिक में कितने पद होंगे इसके बारे में तो कोई खुलासा मंत्री जी ने नहीं किया किंतु आगे बताया कि 26000 पदों पर कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में आयोजित हुई BPSC Tre 3.0 परीक्षा के बाद अब आगामी शिक्षक भर्ती BPSC Tre 4.0 होने वाली है।
बिहार प्राथमिक शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन तथा आवेदन तिथियों की जानकारी
बिहार की आगामी शिक्षक भर्तियों में मंत्री जी ने भले ही खुलासा नहीं किया है किंतु आपको बता दें प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए क़रीब 54000 पद के आस पास देखने को मिल सकते हैं। हालाँकि यह एक अनुमानित आँकड़ा है, इसलिए आधिकारिक नोटिस में पदों की संख्या कम अथवा ज़्यादा भी हो सकती है। अब बात करते हैं कि यह भर्ती कब तक आयेगी तो जैसा कि कई बार इसके बारे में सरकार तथा आयोग से भी जानकारी मिल चुकी है कि इसी वर्ष नवंबर माह में यह भर्ती देखने को मिल सकती है।
इसे भी ज़रूर पढ़ें- यूपीटेट नये नोटिफिकेशन को लेकर आयोग के सचिव ने दी जानकारी, इस दिन जारी होगा नोटिस।
यदि नवंबर में यह भर्ती का नोटिफिकेशन आ जाता है तो यह देखना होगा कि इस भर्ती के नियम क्या है? क्या बिहार के अलावा अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी पात्र होंगे या फिर इस बार यह सिर्फ़ बिहार राज्य के अभ्यर्थियों के लिए ही होगी। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया के लिया क्या नियम हैं। इन सभी बिंदुओं को देखते हुए आपको विस्तार से समस्त जानकारी देना हमारा कर्तव्य होगा। अतः बिहार लोक सेवा आयोग की एक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए लाखों अभ्यर्थियों का इंतज़ार नवंबर माह में समाप्त होने की उम्मीद है।
Post a Comment