Supertet Primary Junior Shikshak Bharti 2024: यूपी में 93000 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा महत्त्वपूर्ण सूचना

Supertet Primary Junior Shikshak Bharti 2024

Supertet Primary Junior Shikshak Bharti 2024: यूपी में 93000 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा महत्त्वपूर्ण सूचना। शिक्षक भर्ती के लिए अगर कहीं अभ्यर्थी सबसे अधिक तरस रहे हैं तो वह प्रदेश है उत्तर प्रदेश। जहां पिछले 6 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती का सूखा समाप्त ही नहीं हो रहा है। कई वर्षों से अभ्यर्थी धरने पे धरना दे रहे हैं किंतु सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती थी। किंतु अब जो माहौल बना हुआ है उस हिसाब से सरकार भी रोज़गार के प्रति आगे बढ़ती दिख रही है।

Supertet Primary Junior Shikshak Bharti 2024

शिक्षक भर्ती की बात की जाये तो पिछली भर्ती 6 वर्ष पूर्व हुई थी जोकि 69000 पदों पर थी। अब उसका भी मामला पुनः फँस गया है। किंतु नई शिक्षक भर्तियों के संबंध में योगी सरकार अब अहम कदम उठाने वाली है। ऐसा मुख्यमंत्री के भाषणों में सुनने को मिल रहा है। आपको बता दें पिछले 10 दिनों के भीतर सीएम ने दो बार शिक्षक भर्ती को लेकर अपने भाषणों में बताया है कि बहुत जल्द प्रदेश में एक बड़ी शिक्षक भर्ती आने वाली है।

हालाँकि यह भर्ती कितने पदों के लिए होगी इसका कोई अनुमान अभी नहीं लगाया जा सकता किंतु जिस हिसाब से पिछले मामले कोर्ट में दायर किए गए हैं उस हलफ़नामे के अनुसार 51000 से अधिक भर्ती आनी चाहिए उसके साथ ही 27000 अन्य पदों को जोड़कर भी नई भर्ती जारी की जानी चाहिए। इनको मिलाकर कुल 78000 से अधिक पद बनते हैं। जिसपर भर्ती आने की संभावना है।

प्राथमिक तथा जूनियर शिक्षकों के लिए भी भर्ती की तैयारी

जहां प्राथमिक में 78000 पदों पर भर्ती जारी करने का अनुमान है इसके साथ ही जूनियर शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौक़ा बनने वाला है। क्योंकि प्रदेश में जूनियर शिक्षकों के लिए भी क़रीब 15000 पदों पर भर्ती होने वाली है। प्राथमिक के साथ जूनियर के अभ्यर्थियों द्वारा जूनियर शिक्षक भर्ती के लिए माँग की जा रही थी।

आपको पता होगा प्राथमिक से बाहर होने के बाद अब बीएड अभ्यर्थी जूनियर में ही शामिल हो सकते हैं। ऐसे में उनके द्वारा भी लंबे समय से जूनियर शिक्षक भर्ती की माँग की जा रही थी। जॉकी अब बहुत जल्द पूरी होने वाली है। यह भर्ती कब तक आएगी इसके बारे में जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ें।

कब तक जारी होगा शिक्षक भर्ती के लिए नोटिस

जैसा कि हमने आपको बताया कि शिक्षक भर्तियों का आश्वासन मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है। किंतु आपको बता दें कि पहले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होने वाला है जोकि दिसंबर में संभावित तिथि होने वाली है। अतः यह मान के चलिए की इस वर्ष शिक्षक भर्ती आ पाना बहुत ही मुश्किल है। किंतु इतना साफ़ हो चुका है कि भर्ती आयेगी ही आयेगी।

दिसंबर में यूपीटेट होने पश्चात अगले साल मार्च अप्रैल तक परिणाम घोषित हो जाएगा। इसके बाद नई शिक्षक भर्ती आने की उम्मीद है। किंतु कई सालों से 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी जिन्होंने पात्रता परीक्षा पास कर ली है उनका इंतज़ार क्यों बढ़ाया जा रहा है। इसलिए हमारी माँग है कि भर्ती को इसी वर्ष आयोजित करने का प्रयास होना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post